Skip to main content

कहीं बोरी तो कहीं टोकरियों में गोबर भरकर पहुंचे किसान, कहा-अब फायदा ही फायदा

दंतेवाड़ा वैसे तो जैविक जिला है। यहां के किसान रासायनिक की बजाए जैविक खेती पर ज्यादा भरोसा करते हैं। किसानों को जब पता चला कि अब सरकार गोबर भी खरीद रही है तो बोरियों व टोकरियों में गोबर भरकर गोठान पहुंच गए, जहां गोबर खरीदा गया। झोड़ियाबाड़म के महेंद्र ने 14 किलो, अशोक ने 11 व अनिल ने 40 किलो गोबर बेचा। इसके अलावा भी कई किसानों ने गोबर बेचा। किसान महेंद्र ने भास्कर को बताया कि जैविक खेती ही करते हैं। गोबर से खाद तैयार करते हैं, लेकिन अब खुद के खेतों में तो खाद के रूप में इस्तेमाल करेंगे ही, गोबर को बेचेंगे भी। अब फायदा ही फायदा मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Somewhere the sack came and the farmers arrived with the cow dung in the baskets, said - now the benefit is good


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eMNWfN
via

Comments