Skip to main content

अंधियार खोप में तेजी से हो रहा है कब्जा, यहां गार्डन बनाने की मांग

शहर के जवाहर वार्ड स्थित अंधियार खोप में अतिक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां अतिक्रमण रोकने कोई प्रभावी उपाय नहीं किए जा रहे हैं। यहां फेंसिंग करने की जरूरत है ताकि लोग अतिक्रमण नहीं करें। वार्ड के लोग अंधियार खोप में गार्डन बनाने की मांग कर रहे हैं ताकि यहां अतिक्रमण नहीं हो। साथ ही हरियाली भी बनी रहे।
जवाहर वार्ड के अंधियार खोप काफी बड़ी जगह है। यहां पहले डबरी थी जिसे पाट दिया गया है। इस खाली पड़ी जमीन पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है। डबरी 3 एकड़ में थी जिसमें से अब मात्र 2 एकड़ ही जगह बची है। शेष एक एकड़ में अतिक्रमण हो चुका है। चार दिनों पहले नगर पालिका परिषद की बैठक में विपक्ष के पार्षदों ने इस मुद्दे को उठाते हुए यहां अतिक्रमण रोकने पक्की ईंट का घेराव करने की मांग की है। दो साल पहले भी खाली जमीन में बड़ी संख्या में लोगों ने अतिक्रमण करने घेराव किया था जिसे पालिका की टीम ने पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद हटावाया था लेकिन अब फिर से यहां अतिक्रमण शुरू हो गया है। उक्त जगह पर चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं जहां सांप बिच्छुओं का बसेरा है। यहां से निकल कर सांप बिच्छू आए दिन आसपास रहने वालों के घरों में घुस जाते हैं। वार्ड के लोग यहां गार्डन बनाने की मांग कर रहे हैं। वार्ड की जाहिरा, उर्मिला यादव, कांति नाग ने कहा उक्त स्थल पर गार्डन बनाया जाना चाहिए ताकि वार्ड में हरियाली आए। यहां अनुपयोगी झाडिय़ों के बीच कई बार लकड़बग्घा पहुंच जाता है।
कांकेर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष जयंत अटभैया ने कहा कि अंधियार खोप के एक तिहाई हिस्से में अतिक्रमण हो चुका है। अभी भी पालिका अतिक्रमण रोकने ध्यान नहीं दे रही है। नगरपालिका को अंधियार खोप की सफाई कर चारों ओर घेरा डालना चाहिए नहीं तो आने वाले कुछ समय में यहां पूरी जमीन पर अतिक्रमण हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There is a fast occupation in Andhiyar Khop, demand to build a garden here


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z22fsx
via

Comments