Skip to main content

सावधानी के साथ बकरीद मनाने का फैसला

नगर पंचायत सभागृह में बकरीद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें कोराना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुस्लिम समाज से बकरीद त्योहार मनाने पर चर्चा की गई।
अंतागढ एसडीएम सीएल ओटी ने समाजजनों से कहा सावधानी से त्योहार मनाएं। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखें। नमाज अदा करने और कम से कम संख्या में नमाज अदा करने पर समाज द्वारा सहमति जताई गई। समाज प्रमुखों द्वारा समाज के लोगों को कोराना महामारी से बचाव में बकरीद की नमाज अपने घरों में अदा करने का फैसला लिया गया। समाज के आठ-दस व्यक्ति ही सोशल डिस्टेंसिंंग का पालन करते हुए नमाज अदा करने का फैसला लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Decide to celebrate Bakrid with caution


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ffWego
via

Comments