सूरजपुर के भटगांव विधायक पारस राजवाड़े और बलरामपुर के सामरी विधायक चिंतामणी महाराज संसदीय सचिव बनाए गए हैं। राजवाड़े उच्च शिक्षा का काम देखेंगे। उमेश पटेल इस विभाग के मंत्री हैं। चिंतामणी लोक निर्माण व गृह जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ काम करेंगे। बलरामपुर से सरकार में एक भी मंत्री नहीं है। चिंतामणी को संसदीय सचिव बनाकर इस कमी को दूर करने का प्रयास किया गया है। चिंतामणी समाज सुधारक गहिरा गुरु के बेटे हैं। भाजपा के अभेद गढ़ माने जाने वाले सामरी से वे पहली बार विधायक बने हैं। वहीं पारस भी भटगांव से दूसरी बार विधायक बने हैं।
संसदीय सचिव बनाए जाने के बाद चिंतामणी महाराज ने कहा कि सामरी इलाका अभी भी काफी पिछड़ा है। किसानों की आय दोगुना करने की बात की जाती है, लेकिन यहां सिंचाई की एक भी बड़ी योजना नहीं है। वहीं कई गांव पहुंचविहीन हैं। जहां शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ पेयजल के लिए काम करने की जरूरत है। जिले में कोयला और बाक्साइट खदानें हैं लेकिन जिले के विकास में इसका योगदान नहीं दिखाई देता। जिले को इसका लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h08NOu
via
Comments
Post a Comment