Skip to main content

होम क्वारेंटाइन वाले घर में युकां के पूर्व अध्यक्ष की मौत, परिजन बोले- हार्टअटैक

रविवार सुबह शहर के जवाहर पारा निवासी एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यूनुस खान (32 वर्ष) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार हार्ट अटैक से मौत हुई है। मृतक का घर कंटेनमेंट जोन से लगा हुआ बफर जोन के दायरे में है।
वहीं इनका भतीजा कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने की वजह से होम क्वारेंटाइन है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने यूनुस के शव का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया है। वहीं दोपहर 1 बजे शव को पाॅलीथिन से पूरी तरह
पैक करके शहर के मरच्यूरी में रखवाया गया।
कटेंटमेंट जोन के 26 परिवार के 112 लोगों का आरडी किट से जांच: बीएमओ डॉ. सोनी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन के अंदर 26 परिवार रहते हैं। इनमें 112 सदस्यों का बारी-बारी से आरडी किट से जांच किया गया है। देर शाम तक सभी की जांच हो जाएगी। इस जांच से अगर कोई संदिग्ध लगता है तो उसे दूसरे जगह शिफ्ट किया जाएगा।
हार्टअटैक से हुई मौत: मृतक के बड़े भाई व वार्ड के पूर्व पार्षद युसुफ खान ने बताया कि हार्ट अटैक आने से ही यूनुस की मौत हुई है। यहां जो युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता बरती जा रही है।

आज दोपहर 12 बजे तक रिपोर्ट आने की संभावना
बालोद बीएमओ एसके सोनी ने बताया कि मृतक का भतीजा होम क्वारेंटाइन में था। चूंकि यह भी उसी घर में रह रहा था। इसलिए संदेह के दायरे में आता है। सैंपल ले लिया गया है। इनकी रिपोर्ट पहले देने के लिए जगदलपुर अधिकारियों से बात हो गई है। दोपहर 12 बजे तक रिपोर्ट आने की संभावना है। तब तक शव को सुरक्षित रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZEc4Md
via

Comments