सरगुजा को स्वास्थ्य क्षेत्र में वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस मिल गई है। अभी तक इस तरह के एम्बुलेंस के लिए लोग निजी अस्पतालों पर निर्भर रहते थे। इसके लिए हजारों रुपए खर्च करने पड़ते थे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस. सिंहदेव ने प्रदेश के सभी जिलों में इसकी योजना बनायी है। मंगलवार को सरगुजा जिले पहली एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम 108 की एम्बुलेंस लोकार्पित की गई। वेंटिलेटर सिस्टम से युक्त यह गाड़ी आमजनों के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने निवास के समक्ष 108 की एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर जनसेवा के रवाना किया। इस दौरान राज्य वन औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. पीएस सिसोदिया उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39igQmZ
via
Comments
Post a Comment