Skip to main content

विधायक ने साइकिल रैली निकालकर किया प्रदर्शन

विधायक चंदन कश्यप ने भानपुरी ब्लॉक में गुरुवार को आयोजित साइकिल रैली में शामिल होकर देश में डीजल-पेट्रोल के बढ़ रहे दामों को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में साइकिल चलाकर प्रदर्शन किया और केंद्र की जनविरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाया। विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है और इससे देश के गरीब मजदूर, व्यापारी, किसान से लेकर हर वर्ग प्रभावित हुआ है। केंद्र सरकार उनको राहत देने की बजाय डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि कर देश की जनता को लूट रही है।
खण्डसरा से निकली रैली भानपुरी में समाप्त हुई
यह रैली बस्तर ब्लॉक के ग्राम खण्डसरा से शुरु होकर मुरकुची, फरसागुड़ा होते हुए भानपुरी में समाप्त हुई, जिसमें मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि सालिकराम, महेन्द्र पाढ़ी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र कोर्राम, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, जनपद सदस्य निलय कश्यप, अभिषेक वाजपेयी, संयोजक भुवनेश्वर बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत मौर्य, छोटू, कामेश्वर, कृष्णा बघेल आदि शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MLA protests by taking out cycle rally


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D4opSm
via

Comments