जिला पंचायत बस्तर के सामान्य सभा की बैठक बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय में हुई। बैठक के शुरू में ही जिला पंचायत सदस्य प्रतिभा देवांगन ने जगदलपुर जनपद पंचायत सीईओ पर मनमानी करने का आरोप लगाते कहा कि जिला और जनपद पंचायत द्वारा कई तरह के काम इन दिनों करवाए जा रहे हैं जिसकी जानकारी जिपं सदस्यों को नहीं दी जा रही है।
इसके अलावा जगदलपुर सीईओ तो मनरेगा और अन्य योजना के तहत किए जाने वाले कामों में हस्तक्षेप कर अपनी मनमानी कर रहे हैं। वे इस समय ठेकेदार के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं जो ठीक नहीं है। देवांगन की बातों का अन्य सदस्यों ने भी समर्थन किया और जिला पंचायत या अन्य विभागों के द्वारा किए जाने वाल कामों की जानकारी हर विभाग को देने की मांग की। जिसके बाद जिपं सीईओ ने इस मामले को लेकर जल्द बातें करने की बात कही। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, जिपं सीईओ इन्द्रजीत चन्द्रवाल और जिला पंचायत सदस्यों आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जिपं सीईओ से पूछा- पीएम आवास क्यो नहीं बन रहे
सामान्य सभा की बैठक में सदस्यों ने पीएम आवास बनने में हो रही लेटलतीफी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने जिपं सीईओ इंद्रजीत चंद्रवाल से जब इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि योजना के तहत पिछले 8 महीने से इस योजना की किस्त नहीं आ रही है। जिसके चलते लोगों के खाते में पैसा जमा नहीं हो पा रहा है। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है जैसे ही राशि आएगी वैसे ही सभी के खातों में जमा की जाएगी।
सभी विभाग के कार्यों की पड़ताल की गई
जिपं सदस्यों व सीईओ ने जिलेे में मनरेगा, कृषि विभाग, जिले में पंचायतवार गौण खनिज से आय-व्यय की स्थिति, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, वन विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, समाज कल्याण विभाग तथा स्वास्थ्य आदि विभागों के कार्यो की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस साल अब तक किए गए कार्यों के बारे में पूछा ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BHfPIZ
via
Comments
Post a Comment