Skip to main content

गायलूंगा के गौठान से फेंसिंग वायर काटकर ले गए बदमाश

गौठान में लगे फेंसिंग तार को चोरों ने पार कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गायलूंगा के गौठान में लगे फेंसिंग तार को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। चोरी गए तार की कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के लिए अज्ञात चोरों ने कटर का उपयोग किया था। पंचायत के सरपंच और सचिव में बताया कि गौठान में 2 सौ मीटर (लगभग 14 बंडल) तार से घेराव किया गया था,जिसे गुरुवार की रात चोरी कर लिया गया। अज्ञात चोरों ने इतने शातिर ढंग से घटना को अंजाम दिया कि लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई । घटना स्थल पर चार पहिया वाहन के पहिए के निशान भी मिले है। सरपंच और सचिव के शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The crooks took away the fencing wire from Gaylunga's Gothan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OFplzc
via

Comments