Skip to main content

पति काे सामान लेने दुकान भेजकर पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शहर से लगे ग्राम में शुक्रवार की रात एक महिला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस ने बताया कि भिट्‌ठीकला बलखेड़ीपारा निवासी 19 वर्षीय संध्या अगरिया रात घर में थी।
पति कुंदन अगरिया काम करने के बाद घर पहुंचा। खाना बनाने के लिए हल्दी व तेल नहीं होने पर वह गांव में दुकान से खरीदने के लिए निकला। वह दुकान से घर लौटा तो पत्नी ने म्यार में साड़ी से फांसी लगा ली थी। दोनों ने करीब छह महीने पहले प्रेमविवाह किया था। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सुबह पुलिस पहुंची और कमरे की तलाशी ली लेकिन वहां से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का पुलिस मान रही है।

विवाह के बाद से परिजनों से अलग रह रहे थे दोनों
कुंदन ने संध्या से प्रेम विवाह किया था। इनकी शादी करीब 6 महीने पहले हुई थी। पुलिस ने बताया कि शादी के बाद कुंदन पत्नी के साथ पिता से अलग रहता था। पिता ने ही उन्हें रहने के लिए पड़ोस में एक घर दिया था। कुंदन मजदूरी करता था। वे रोज कमाते, खाते थे। इसलिए काम से लौटने के बाद वह हल्दी व तेल लेने दुकान गया था।

दंपती की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी
पुलिस ने बताया कि आर्थिक स्थित ठीक नहीं थी। शादी के बाद दोनों में अक्सर विवाद की बात भी सामने आ रही थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी बात पर शुक्रवार को विवाद हुआ होगा और पत्नी ने फांसी लगा लिया होगा। हालांकि परिजनों के बयान में घटना के दिन विवाद की बात सामने नहीं आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VKT3GX
via

Comments