जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर निकटपुरी के समीप शनिवार देर रात एक बेकाबू बस ने दो स्टोन इकाइयों पर रखी लाखों की पत्थर कलाकृतियां क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर पुलिस ने बस को जब्त कर लिया।रात करीब दो बजे भरतपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने हाइवे से नजदीक ही दो पत्थर स्टोन के बाहर रखी पत्थर कलाकृतियों को टक्कर मार दी। जिससे करीब 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। हाइवे स्थित जय बालाजी स्टोन के व्यापारी रामावतार सैनी ने बताया कि देर रात बस की टक्कर से पत्थर से निर्मित करीब 12 लाख रुपए की मूर्तियां एवं अन्य कलाकृति क्षतिग्रस्त हो गई। इसी प्रकार लक्ष्मी स्टोन आर्ट में भी बस की टक्कर से दो से तीन लाख रुपए की पत्थर कलाकृतियां क्षतिग्रस्त हुई है। दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर लिया। पत्थर व्यापारियों ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से टक्कर मारकर कलाकृतियों को क्षतिग्रस्त करने की रिपोर्ट दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iYRkaI
via
Comments
Post a Comment