Skip to main content

आईईडी निकालने पहुंचे दो जवान घायल

कटेकल्याण थाना क्षेत्र के मारजूम इलाके में डीआरजी के जवानों ने सोमवार को नक्सल कैंप को ध्वस्त किया। यहां से नक्सल कैंप ध्वस्त कर लौट रही डीआरजी टीम को कलेपाल में आईईडी होने की सूचना मिली। यहां से भी 3 आईईडी तो जवानों ने बरामद कर ली, लेकिन प्रेशर आईईडी की चपेट में डीआरजी निरीक्षक संजय व आरक्षक सुरेश आ गए।
निरीक्षक संजय पोटाम को हाथ में चोट आई है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि सुरेश को गंभीर चोट आने से जगदलपुर रेफरकिया गया है।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि मारजूम के जंगलों में 13 लाख के इनामी नक्सली मंगतू व जगदीश का डेरा है। इसी सूचना पर टीम सुबह निकली थी। जवानों को आते देख नक्सली भाग गए, जवानों ने नक्सल कैंप ध्वस्त कर 5-5 किलो की 3 आईईडी और 3 नग पिट्ठू बरामद किया है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि मारजूम इलाके में बड़े नक्सली लीडर की मौजूदगी की सूचना थी। यहां जवानों ने आईईडी व पिट्ठू बरामद किया। वापसी में आईईडी की चपेट में आने पर निरीक्षक व एक जवान घायल हुए हैं।
दो दिन पहले भी नक्सलियों ने जवानों को बनाया निशाना: कटेकल्याण इलाके के बोरपदर में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने पेड़ के नीचे आईईडी लगाई थी। लेकिन जवानों की सूझबूझ से बड़ा
हादसा टल गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VUXxe9
via

Comments