सोमवार की रात 15 हाथियों के दल ने नारायणपुर के खेतों में लगी फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। दल में 15 हाथी शामिल थे। उधर कुनकुरी रेंज के कुडुकेला ग्राम में भी 12 हाथियों के दल ने किसानों के खेत में धावा बोल दिया और धान की फसल बर्बाद कर दी।
हाथियों का यह दल कुडुकेला में कुछ दिनों से लगातार धावा बोल कर किसानों के फसलों को बर्बाद कर रहा है। नारायणपुर और कुडुकेला के किसानों ने बताया कि धान बीज खाद कर्ज लेकर बड़ी मुश्किल में फसल उगाई थी और हाथियों के दल ने उसे बर्बाद कर दिया। हाथियों के हमले में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष असलम आजाद, जागेश्वर राम, ब्रजमोहन राम, कुडुकेला की धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। नारायणपुर में जयलाल चौहान, खीरसागर यादव,रंजेन्द्र यादव, लीलांबर यादव, रामचरण राम, अकालू राम, भौवा राम भगत, रामु राम चौहान की खड़ी फसल को रौंद डाला।
पहले फसलों के नुकसान का भी नहीं मिला मुआवजा
नारायणपुर क्षेत्र के किसानों काे पहले हुए नुकसान का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। किसानों ने बताया कि पिछले साल खेतों में फसल तैयार होने की स्थिति में थी, तब उसे हाथी ने रौंद डाला। वन विभाग ने उसका मुआवजा अब तक नहीं दिया है। वन विभाग के नाकेदार ने कभी क्षेत्र की गश्त करते हैं और न ही हाथी के लोकेशन की जानकारी देते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CzrwS4
via
Comments
Post a Comment