Skip to main content

वन विभाग के बाबू ने सागौन तो पंच ने काट दिया पीपल

क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार, जनप्रतिनिधि और लोग लगातार पेड़ नहीं काटने, अधिक से अधिक पौधे लगाने को लेकर जागरूक कर रहे हैं। वहीं भानुप्रतापपुर में दो तस्वीर सामने आई है। इसमें एक वन विभाग के बाबू ने अपने निवास में लगे सागौन के पेड़ को काट दिया, वही दूसरी तस्वीर ग्राम पंचायत संबलपुर के वार्ड क्र18 के वार्ड पंच राजेंद्र दर्रो ने आस्था के पेड़ पीपल के पेड़ को काट दिया।
वन परिक्षेत्र कार्यालय भानुप्रतापपुर में कार्यरत बाबू गोविंद दास मानिकपुरी का कार्यालय से लगभग 100 मीटर दूरी पर सरकारी क्वार्टर में निवासरत है। उनके निवास में एक सागौन का पेड़ था। इसे उन्होंने गुरूवार को देर शाम काट दिया। ठूंठ को उखाड़ कर मिट्टी डाल दी गई। जानकारी लेने पर नीम का डंगाल काटना बता दिया गया। वन विभाग के बाबू गोविंददास मानिकपुरी ने कहा मैंने सागौन पेड़ नहीं काटा है नीम पेड़ की डंगाल को काटा हूं।

पेड़ काटने से मना किया तो महिला को दी धमकी
ग्राम पंचायत संबलपुर में वार्ड पंच ने हैंडपंप के पास स्थित पीपल के पेड़ को इसलिए काट दिया कि पेड़ बड़ा होकर हैंडपंप को नुकसान पहुंचाएगा। वार्ड के बसंता महिलवार ने बताया कि पेड़ को मैं छह साल से देखरेख कर रही थी और पूजा भी यही करती थी। काटने से मना किया लेकिन मुझे ही धमकी दी गई। इसकी शिकायत फोन में सरंपच को तुरंत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वार्ड पंच राजेंद्र दर्रो ने कहा कि सभी वार्ड के लोगों के सहमति से ही काटा हूं।
जांच कर कार्रवाई होगी
वन विभाग के एसडीओ पी सिंह ने कहा वन विभाग की बाबू द्वारा सागौन पेड़ काटने की जानकारी मिली गई। इसकी जांच के बाद पता चल पाएगा, यदि पेड़ काटा गया है तो कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Babu of forest department cut teak and Panch cut peepal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ivfRnx
via

Comments