वन मंडल कटघोरा के बांकीमोंगरा क्षेत्र में बांस कटाई के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसडीओ वायपी डडसेना ने रेंजर मृत्युंजय शर्मा व बीट गार्ड शेखर सिंह रात्रे का बयान दर्ज कर लिया है।
वन संरक्षक बिलासपुर अनिल सोनी ने कहा है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने बीट गार्ड की कार्रवाई को सही बताया है। कटघोरा वन परिक्षेत्र के हल्दीबाड़ी बांसबाड़ी में शुक्रवार को रेंजर शर्मा व बीट गार्ड रात्रे के बीच बांस कटाई को लेकर जमकर विवाद हुआ था। बीट गार्ड ने रेंजर, डिप्टी रेंजर, बीट गार्ड व 11 मजदूरों के खिलाफ पंचनामा तैयार करते हुए पीओआर काटा था। दूसरे दिन शनिवार को डीएफओ शमां फारुकी ने मामले में जांच के लिए पाली एसडीओ डडसेना को जिम्मेदारी दी थी। जिसके बाद जांच चल रही है। विवाद का विडियो वायरल होने से मामला प्रदेश स्तर का हो गया है। वन संरक्षक सोनी भी मामले में जांच के बाद ही कार्रवाई की बात कह रहे हैं। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ODp6Eu
via
Comments
Post a Comment