कुआकोंडा ब्लाॅक के पहुंचविहीन गांवों में पढ़ई तुंहर दुआर के तहत बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ई तुंहर दुआर के तहत गांव-गांव में 5 से 6 बच्चो को एकत्र कर पढ़ाई करवाई जा रही है।
इस योजना को सफल बनाने शिक्षक नदी नालों को पार कर बुरगुम, पोटाली, निलावाया जैसे गांवों में पहुंच रहे हैं। स्कूल नहीं खुलने से गांव के बच्चे खेत की रखवाली से लेकर गाय चराने के काम मे लगे हुए हैं। शिक्षक इन बच्चों को जंगल से लाकर किसी तरह पढ़ाई करवा रहे हैं।
बीईओ वीणा सिंग ने बताया कुआकोंडा के सभी 14 संकुल के स्कूलों में पढ़ई तुंहर दुआर योजना संचालित हो रही है। क्षेत्र की परिस्थिति की वजह से शिक्षकों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। बावजूद शिक्षक पूरी लगन से पढ़ई तुंहर दुआर को सफल बनाने गांवों में पहुंचकर खेत रखवाली करने वाले व गाय चराने में लगे बच्चों को शिक्षा सेजोड़ रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32DIQjL
via
Comments
Post a Comment