यात्री बसों का आवागमन शुरू हो गया है लेकिन नया बस स्टैंड में पेयजल की स्थिति अच्छी नहीं है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। नया बस स्टैंड में पेयजल व्यवस्था के दो प्रबंध एक वाटर कूलर तथा एक वाटर एटीएम है। वाटर कूलर में गंदगी का आलम है तो वाटर एटीएम खराब पड़ा है।
सप्ताह भर से यात्री बसों का आवागमन शुरू हो चुका है। शहर के नया बस स्टैंड में पेयजल व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। नया बस स्टैंड प्रतिक्षालय में लगे वाटर कूलर के आसपास इतनी गंदगी है की वहां पानी पीने जाना संभव ही नहीं है। जिस पानी टंकी से वाटर कूलर में पानी सप्लाई होता है उस टंकी की सफाई तक कई सालों से नहीं हुई है।
नया बस स्टैंड प्रतिक्षालय के बाहर वाटर एटीएम भी लगा है जो लॉकडाउन से पहले से खराब पड़ा है। वाटर एटीएम से लोगोंको पानी नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बस के बुकिंग एजेंट अन्नु मेमन, मुकेश पटेल ने कहा बस स्टैंड में पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों के साथ यहां पहुंचने वाले अन्य लोगों को भी काफी दिक्कत होती है। बस स्टैंड में पानी की व्यवस्था दुरूस्त करनी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j2GqRj
via
Comments
Post a Comment