कोरोना पॉजिटिव मिले लोदाम के किराना व्यवसायी भाइयों की प्राइमरी कॉन्टेक्ट लिस्ट में एक डॉक्टर और व्यापारी भी
लोदाम में कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यवसायी भाईयों के संपर्क में जशपुरनगर के दो लोग आए थे। इसमें एक डॉक्टर (जिला चिकित्सालय का नहीं) और एक थोक व्यवसायी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राइमरी कांटेक्ट लिस्ट के आधार पर रविवार को इनका सैंपल लिया है। साथ ही उन्हें होम क्वारेंटाइन कर दिया है। जब तक रिपोर्ट नहीं आती है, तब तक शहर में खतरा बना हुआ है। लोगों को और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
किराना व्यवसायी के प्रायमरी कांटेक्ट में से कुल 50 सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों की रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन का वक्त लग सकता है। जिनके सैंपल लिए गए हैं, उनमें व्यवसायी भाईयों के परिवार के सभी सदस्य, उनके पड़ोसी व दुकान में जाने वाले ग्राहक हैं। लोदाम बीएमओ ने बताया कि संक्रमित भाईयों का किराना दुकान लोदाम से थोड़ा बाहर कुल्डा ग्राम में है। इस दुकान में लाइन ट्रक वालों के हिसाब से सामान रखा जाता है। व्यवसायी भाई ट्रक वालों के संपर्क में आने से संक्रमण के शिकार हुए हैं। पर इनके कारण अब हमारे शहर में भी खतरा मंडरा रहा है। यदि इसके प्रायमरी कांटेक्ट वाले डॉक्टर या थोक व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो यह मान लिया जाएगा कि शहर में कोरोना का सामुदायिक संक्रमण शुरू हो चुका है। डॉक्टर ने व्यापारी के इलाज के बाद सैकड़ों मरीजों को देखा है। इसी तरह थोक व्यापारी के संपर्क में प्रतिदिन सैकड़ों खुदरा व्यवसायी आ रहे हैं।
मुंबई से युवती बस में लौटी
सरकार से छूट मिलने के बाद बस परिवहन सेवा शुरू हो गई है। हालांकि अभी ज्यादा बसें नहीं चल रही हैं। बगीचा विकासखंड के कलिया के क्वारेंटाइन सेंटर में एक युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। यह युवती ग्राम सिहारडांड़ की निवासी है। यह युवती मुंबई से ट्रेन में रायगढ़ और रायगढ़ से कुनकुरी तक बस में 8 जुलाई को पहुंची है। इसे कलिया के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था और मुंबई से लौटने के कारण इसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। अब चूंकि युवती पॉजिटिव निकली है तो बस में इसके साथ सफर करने वाले यात्रियों में भी संक्रमण फैला होगा। बस में उस दिन किस-किस यात्री ने कहां-कहां के लिए सफर किया इसका पता लगा पाना मुश्किल हो रहा है।
इन दो अस्पतालों मेंे चल रहा कोरोना मरीजों का उपचार
कोविड हाॅस्पिटल एडमिट डिस्चार्ज एक्टिव
लाइवलीहुड जशपुर 42 41 1
ई.सी.टी.सी. जशपुर 66 54 12
187 नए सैंपल भेजे गए, एक नजर सैंपलिंग पर
विखं सेंपल कलेक्शन पाॅजिटिव नेगेटिव रिपोर्ट अप्राप्त
पत्थलगांव 990 32 880 70
फरसाबहार 805 23 738 40
कांसाबेल 535 13 497 25 कुनकुरी 889 36 821 29 दुलदुला 865 49 813 3 बगीचा 838 34 776 25 जशपुर 1027 13 902 109 मनोरा 286 2 262 13 कुलयोग 6237 202 5689 314
ग्राम कुल्डा को कंटेंनमेंट जोन में बदला गया
कलेक्टर महादेव कावरे के निर्देशन में जिले में नोवल कोराना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए जशपुर विकासखंड के ग्राम कुल्डा लोदाम को आगामी 28 दिवस के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। कंटेनमेंट जोन में अत्यावश्यक वस्तुओं या सेवाओं की आपूर्ति तथा अपरिहार्य स्वास्थ्यगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर जोन में जाने या आने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कंटेनमेंट क्षेत्र के निवासी बिना किसी सक्षम अधिकारी के अनुमति के अपने घरों से बाहर किसी भी परिस्थिति में नहीं निकलेंगें। चिह्नांकित क्षेत्र में पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानें, आॅफिस, एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अगले आदेश पर्यन्त तक बंद रहेगें। कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी भी प्रकार की आवश्यकता होती है तो उसके लिए कार्यालय द्वारा आदेश प्रसारित किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी द्वारा पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर की जाएगी।
क्वारेंटाइन सेंटरों से 132 डिस्चार्ज, 102 नए पहुंचे - 699 क्वारेंटाइन सेंटर में 976 श्रमिकों, मजदूरों यात्रियों को रखा गया है। इसमें पुरूषों की संख्या 879 एवं महिलाओं की संख्या 97 है। रविवार को सेंटरों से 132 लोगों को डिस्चार्ज कियावहीं 102 नए प्रवासी मजदूरों को यहां रखा गया है। वर्तमान में जशपुर के 58 क्वारेंटाइन में 45 लोगों को रखा गया हैं। मनोरा के 57 सेंटर में 36 , दुलदुला के 90 सेंटर में 60, कुनकुरी के 153 सेंटर में 111, फरसाबहार के 55 सेंटर में 386 को क्वारेंटाइन किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Bi4j6A
via
Comments
Post a Comment