Skip to main content

मनिंदर को ग्रामोद्योग और कैसर को पंचायत की भी जिम्मेदारी

राज्य सरकार ने गुरुवार को तीन आईएएस अफसरों की नई पोस्टिंग की है।। पिछले डेढ़ माह से बिना प्रभार के मंत्रालय में सेवा दे रही प्रमुख सचिव आईएएस डॉ मनिंदर कौर को ग्रामोद्योग विभाग के साथ ही वाणिज्य कर विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ एम गीता ग्रामोद्योग और गौरव द्विवेदी वाणिज्य कर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। हालांकि, आबकारी एवं पंजीयन (वाणिज्य कर) की जिम्मेदारी डॉ गौरव द्विवेदी के पास ही रहेगी। त्रिलोक चंद महावर को दुर्ग संभाग का आयुक्त बनाया गया है। लंबे अर्से बाद दुर्ग को स्वतंत्र आयुक्त मिला है। महावर पंचायत एवं ग्रामीण विकास और मनरेगा के प्रभारी आयुक्त के पद से मुक्त होंगे। अगले साल रिटायर होने जा रहे महावर अर्से से मंत्रालय से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे।
महावर की ज्वाइनिंग के बाद जीआर चुरेंद्र दुर्ग संभाग के आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। वे केवल रायपुर संभाग के आयुक्त होंगे। इसी तरह आईएएस मोहम्मद कैसर अब्दुल हक को सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास और मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें विशेष सचिव ऊर्जा विभाग और छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी के एमडी के अतिरिक्त यह जिम्मेदारी दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30dAOfE
via

Comments