कलेक्टर रजत बंसल, सहायक कलेक्टर रेना जमिल और निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने शनिवार को अमृत मिशन योजना के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने सबसे पहले इंटेक वेल में चल रहे कार्यों को देखा। इसके साथ ही इस विषय पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर इसकी प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया। इस योजना में शहर के गंदे पानी को ट्रीटमेंट प्लांट में फिल्टर कर पाइपलाइन के माध्यम से दलपत सागर व इंद्रावती नदी तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद बालीकोंटा में निर्माणाधीन ट्रीटमेंट प्लांट के काम को देखा। कलेक्टर ने पूरे ट्रीटमेंट प्लांट परिसर का दौरा कर योजना के चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर निमार्ण कार्य के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए योजना के उद्देश्य के अनुरूप सभी कार्यों को समय सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने योजना के विभिन्न घटकों की एक-एक कर जानकारी ली और योजना के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कत के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ईई एसबी शर्मा, पीडीएमसी, उप अभियंता अधिकारी एवं ठेकेदार मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DX5hWS
via
Comments
Post a Comment