भिलाई नगर, भट्टी थाना और बोरी थाना क्षेत्र में लाखों की चोरी हो गई। तीनों मामलों में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश करना शुरू कर दिया है। सेक्टर-6 इलाके में नर्सिंग स्टॉफ नरेंद्र मीना ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च को वह राजस्थान चला गया था।
2 जुलाई को उसके पड़ोसी ने फोन पर बताया कि उसके घर पर चोरी हो गई है। छानबीन करने पर पता चला कि घर से 20 हजार कीमत का सामान चोरी हो गया है। इसी तरह बोरी थाना क्षेत्र के जोगी गुफा इलाके में बीएसपी से सेवानिवृत्त नकुल बंछोर के घर पर चोरी हो गई। नकुल ने पुलिस को बताया कि 21 जून को वह छोटे बेटे तरुण को देखने के लिए रायपुर चला गया था।
छोटे बेटे सड़क दुर्घटना में घायल होने पर इलाज करवा रहा था। दो दिन पहले रिश्तेदार ने घर पर चोरी होने की जानकारी दी। वह पहुंचा और छानबीन की तो पता चला कि 50 तोला चांदी, 20 हजार कैश समेत अन्य जेवर चोरी हो गए। वहीं भट्टी पुलिस ने प्लांट से कमर पर बांधकर 15 किलों कॉपर वायर लेकर जा रहे प्रकाश चौधरी को गिरफ्तार किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZCpOag
via
Comments
Post a Comment