Skip to main content

बोर्ड परीक्षा में जिले की मेरिट में आने वाले छात्रों का सम्मान

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2019-20 में आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में जिला स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को कलेक्टर केएल चौहान ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सम्मानित किया। हाई स्कूल परीक्षा में 11 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। इसमें प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर के रोशन कुमार ने 97.33 प्रतिशत, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल असेबेड़ा की कल्पना अधिकारी ने 97 प्रतिशत, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल गोंडाहूर के आकाश बैद्य ने 96.83 प्रतिशत, शासकीय आरएमएसए स्कूल मावलीपारा के प्रशांत साहू ने 96.67 प्रतिशत, प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर के दीप्ति मरकाम ने 96.50 प्रतिशत, शासकीय स्कूल गोंडाहूर के अंशु सूटर ने 96.17 प्रतिशत, डिजनी पब्लिक हाई स्कूल चारामा के अक्षय शर्मा ने 96 प्रतिशत, प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर की पूजा ने 95.83 प्रतिशत, सरस्वती मंदिर सेकंडरी चारामा के नंदिनी यादव ने 95.83 प्रतिशत, अमर ज्योति स्कूल छोटेबेठिया के चयन विश्वास ने 95.50 प्रतिशत और शासकीय आरएमएसए स्कूल ईच्छापुर के निखिल डोंगरे ने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
12 वीं के ये छात्र हुए सम्मानित
12वीं बोर्ड की परीक्षा में जिला स्तरीय मेरिट सूची में 13 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। इनमें गिरहोला के लिकेश कुमार ने 92.20 प्रतिशत, कुर्रूटोला की भावना देवांगन ने 90.60 प्रतिशत, हायर सेकंडरी स्कूल गोंडाहूर के अमरदीप हालदार और चंचल सरकार ने 90.60 प्रतिशत, गिरहोला के मनीष कुमार यादव ने 88.60 प्रतिशत, गोंडाहूर की अनंता मंडल ने 86.60 प्रतिशत, एकलव्य आदर्श हायर सेकेण्डरी स्कूल अंतागढ़ के श्रवण कुमार मंडावी ने 86.40 प्रतिशत, गोंडाहूर के रितेश हालदार ने 86.40 प्रतिशत, कुर्रूटोला के दीपेश कुमार ने 86.20 प्रतिशत, अमर ज्योति हायर सेकंडरी स्कूल छोटेबेठिया शानू पांडे ने 86 प्रतिशत, आरएमएसए हायर सेकेण्डरी स्कूल कुल्हाड़कट्टा के एम चंद्रन दरियो ने 85.80 प्रतिशत, गोंडाहूर के अंकित बढ़ई ने 85.20 प्रतिशत और गोंडाहूर की प्रियंका मलिक ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किया है। कलेक्टर ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं एवं हायर सेकंडरी स्कूल गोंडाहूर के प्राचार्य अरूण कीर्तनिया को सम्मानित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Honors of students appearing in the merit of the district in the board examination


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3edFbvd
via

Comments