Skip to main content

क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचा रहे थे शराब और गुटखा, पकड़े गए

शहर के ईमलीपारा क्वारेंटाइन सेंटर में साथी को शराब व गुटखा पहुंचाने की कोशिश कर रहे दो युवकों को वहां तैनात सुरक्षा गार्डो ने दबोच लिया। दोनों युवकों को कांकेर थाना पहुंचाया गया। यहां युवकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है कि ये दोनों कब से शराब व गुटखा आदि की सप्लाई कर रहे थे। दोनों आरोपी युवकों का कहना है वे पहली बार साथी के कहने पर यहां पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार नरहरपुर के चरभट्टी का रहने वाला युवक शिशुपाल मंडावी सप्ताह भर पूर्व दूसरे राज्य से वापस अपने गांव लौटा था। उसे कांकेर के ईमलीपारा स्थित क्वारेंटाइन में रखा गया है। युवक ने अपने दोस्तों को फोन कर शराब व गुटखा की मांग की थी। युवक का दोस्त उमेंद्र कुंजाम 25 वर्ष पिता जोहन निवासी चरभट्टी थाना नरहरपुर तथा सरजू राम नेताम 27 वर्ष पिता घुरसाय निवासी ईमलीपारा थाना नरहरपुर बुधवार 1 जुलाई को एक शराब की बोतल, गुटखा व तंबाकू लेकर कांकेर के ईमलीपारा क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचे।
यहां सामने सुरक्षा गार्डो का पहरा होने के कारण वे सेंटर के अंदर नहीं जा सके। सेंटर के पीछे हिस्से में जाकर जहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे उनके बीच से अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस पर वहां तैनात सुरक्षा गार्डो दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से शराब की बोतल व कुछ गुटाखा पाउचबरामद किया गया। टीआई मोरध्वज देशमुख ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eSDggy
via

Comments