Skip to main content

बारिश थमने के बाद धूप ने बढ़ाई उमस

बारिश थमने के बाद मौसम के बदले मिजाज से उमसभरी गर्मी बढ़ गई और लोग हलाकान हैं। हल्के बादलों के बीच तीखी धूप निकलने से तापमान बढ़ने लगा है।
इधर शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। बीते चार दिनों के भीतर इसमें करीब 3 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मानसून टर्फ लाइन बनने से अगले चौबीस घंटे में बारिश की संभावना है। इससे तापमान नीचे गिर सकता है लेकिन अगले कुछ दिनों मौसम के इसी तरह रहने की संभावना है। इधर मौसम के बदले मिजाज से लोग परेशान है। लोगों को न तो बाहर राहत मिल रही है और न ही घर के अंदर आराम मिल रहा है। उमस के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र अंबिकापुर के मेट्रोलाजिस्ट एएम भट्‌ठ ने बताया जून में हुई बारिश से जमीन गीली है और पर्याप्त नमी है। अब धूप हो रही है तो गीली जमीन से वाष्प निकल रहा है जिससे उमस बढ़ रही है। बारिश से इसमें कमी अाएगी। उन्होंने बताया कि झारखंड के गढ़वा इलाके से मानसून टर्फ लाइन शुक्रवार को बन गई। इसके प्रभाव से सरगुजा में बारिश की संभावना है।

जून में 252 मिमी से अधिक हो चुकी है बारिश
इस साल जून में समय से तीन दिन पहले मानसून पहुंचने और इसके स्थिर रहने से ठीक-ठाक बारिश हो चुकी है। अंबिकापुर में पूरे जून की बारिश 252.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले आठ सालों बाद जून में इतनी बारिश हुई। इससे पहले 2011 में 3 सौ मिमी बारिश हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After the rain stopped, the sunlight increased the humidity


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dVj0K8
via

Comments