जिले में आकाशीय बिजली से हर साल मौत के आंकड़े 50 के करीब पहुंच जाती है। इस प्राकृतिक आपदा से लोगों को बचाने प्रशासन ने मानसून आने से पहले खेतों या खुले स्थान पर रहने पर बचाव के तरीके अपनाने जागरूक करती है। अब दामिनी एप बिजली गिरने वाली स्थल पर होने की जानकारी 30 मिनट पहले देकर अलर्ट कर देगी। केन्द्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से संचालित भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे ने वज्रपात के सटीक पूर्वानुमान के लिए दामिनी मोबाइल एप बनाया है जो 30 मिनट पहले आकाशीय बिजली गिरने वाले स्थान पर होने की जानकारी दे देगा। उक्त स्थल से लोग समय पर हटकर जान बचा सकेंगे। कृषि विज्ञान केन्द्र कटघोरा व कोरबा के मौसम वैज्ञानिक संजय भेलावे ने बताया कि इस एप को मोबाइल हैंडसेट के प्ले स्टोर से नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। आवश्यक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पिन कोड, लोकेशन, व्यवसाय देकर एप पर रजिस्ट्रेशन कर इंस्टाल कर सकते हैं। किसानों के साथ आम लोगों के लिए भी दामिनी एप उपयोगी होगा। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. आरके महोबिया ने बताया कि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों के किसान व महिलाएं खेतों में जाकर रोपा व निंदाई का काम कर रहे हैं। आपदा से बचने मोबाइल पर दामिनी एप डाउनलोड करने आग्रह किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39dBRzg
via
Comments
Post a Comment