Skip to main content

वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री का जलाया पुतला

भूपेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजयुमो ने जिलेभर में विरोध प्रदर्शन किया। सरकार का पुतला दहन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष महावीर माहेश्वरी ने कहा कि चुनाव के दौरान भूपेश सरकार ने बेरोजगारों को ₹2500 बेरोजगारी भत्ता समेत अनेक लोक लुभावन वादे किए थे। सरकार ने न बेरोजगारी भत्ता दिया और न ही कर्मचारियों का नियमतिकरण किया । पूर्व में सरकारी नौकरियों को लेकर आयोजित परीक्षाओं के परिणाम लंबित है,या उनकी प्रक्रिया को रोक दिया गया है। महावीर माहेश्वरी ने कहा कि जनता ने उनको सरकार की निगरानी का जिम्मा दिया है और युवा मोर्चा उसे बखूबी निभाएगा, और आवश्यकता पड़ी तो सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर जिला महामंत्री कुणाल ठाकुर, उपाध्यक्ष रूपन मंडल , मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा समेत राहुल असरानी, राजेश बोरबन , राजतिलक यादव सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP Youth Front burnt effigy of Chief Minister in protest against Promise Khilafi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VKV4mn
via

Comments