Skip to main content

प्रदेशाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में आप का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी भानुप्रतापपुर इकाई ने मंगलवार को मुख्य चौक पर कोमल हुपेंडी की रिहाई के मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी को 3 जुलाई से पार्टी के प्रदेश कार्यालय रायपुर में 14580 चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं अन्य विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे थे। इसको लेकर 6 जुलाई को प्रदेश कार्यालय से भारी संख्या में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
प्रदेश प्रवक्ता देवलाल नरेटी ने कहा भूपेश बघेल की सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। इसका हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। युवाओं को रोजगार देने के बजाय आंदोलन को कुचलने की मंशा से पुलिस बल द्वारा इस तरह दमन कारी नीति अपना कर 4 दिन से अनशन कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी को गिरफ्तार करना सरासर अनुचित है। जिलाध्यक्ष हरेश चक्रधारी ने कहा भूपेश सरकार को तानाशाही छोड़कर अपने घोषणापत्र को पूरा करने के लिए प्रयास करना चाहिए। प्रदेश में सभी विभागों में जितने भी रिक्त पद है। उन पर श्वेत पत्र जारी कर बताना चाहिए कि कितने पद रिक्त हैं और रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया लागू करना चाहिए। युवाओं को जब तक रोजगार नहीं दिया जाएगा आम आदमी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश संगठन मंत्री मेहर सिन्ह वट्टी ने भी राज्य सरकार के दादागिरी पूर्वक किए गए कार्रवाई की निंदा की। इस अवसर पर तुलसी कडियाम, रोहित केमरो, शशि उईके, लखेश्वर कोमरे, पुनीत शर्फे, मनराखन उइके, हेमंत हिड़को, सुंदर दुग्गा, सुन्हेर हिडको, नीलु समरथ, सुदीप सलाम, कृष्णगोपल मिश्रा आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
AAP's protest against the arrest of the state president


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eiETmU
via

Comments