Skip to main content

ट्रैक्टर की जगह जारी है हल का इस्तेमाल एक दूसरे की मदद भी करते हैं

जमाना कितना भी आगे बढ़ जाए, परंपरागत चीजों से लोगों का जुड़ाव रहता ही है। आधुनिक युग में खेती किसानी के तरीके भी बदल रहे हैं। खेती के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल हो रहा है।बैलों की बजाए अब ट्रैक्टर का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है। इस बीच परंपरागत तरीके यानी हल चलाकर खेती करने की यह तस्वीर पालनार गांव की है। इसी गांव के रहने वाले दैनिक भास्कर के पाठक गोलू सिन्हा ने भास्कर को यह तस्वीर उपलब्ध कराई है। खास बात यह है कि इस तस्वीर में जितने भी ग्रामीण दिखाई दे रहे हैं, आपस में रिश्तेदार हैं। जब खेती करने का वक्त आया तो सभी एक दूजे का हाथ बंटाने जुट गए। इसी तरह से मिलकर एक दूजे के खेतों में हल चला रहे हैं, ताकि काम में आसानी हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tractors continue to be replaced, plow also help each other


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YZLu17
via

Comments