Skip to main content

प्रेमिका के घर मिली युवक की संदिग्ध हालात में लाश

बलरामपुर जिले के राजपुर पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम मरकाडांड़ में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश प्रेमिका के घर पर मिली। युवक के परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि राजपुर नगर पंचायत के बकसपुर निवासी 25 वर्षीय राजेश मिश्रा का ग्राम मरकाडांड़ निवासी 35 वर्षीय महिला के साथ 6 वर्ष से प्रेम संबंध था। राजेश बगैर शादी के प्रेमिका के यहां पति-पत्नी की तरह रहने लगा था। 6 जुलाई को राजेश की लाश प्रेमिका के घर संदिग्ध अवस्था में मिली थी। गांव वालों की सूचना पर मृतक के पिता नरेश मिश्रा परिजन के साथ मौके पर पहुंचे तो पुत्र की लाश संदिग्ध अवस्था में थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की इंतजार कर रही है। प्रेमिका के परिजन का कहना है कि युवक ने जहर सेवन कर आत्महत्या की है। वहीं युवक के परिजन का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की इंतजार कर रही है। इसमें मौत की वजह का खुलासा हो पायेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eshBep
via

Comments