अंतागढ़ जनपद पंचायत के प्रोजेक्ट अफसर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के दूसरे दिन मंगलवार को उसकी पत्नी व बेटी की भी रिपोर्ट आ गई। दोनों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दंपती व बेटी को इलाज के लिए कांकेर कोविड अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा पीओ के अप्रत्यक्ष रूप से कांटेक्ट में आने वाले अफसर तथा जनप्रतिनिधियों का भी स्वाब सेंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है जिनकी रिर्पोट अगले दो से तीन दिन बाद आएगी।
सोमवार 27 जुलाई को अंतागढ़ जनपद पंचायत का प्रोजेक्ट अफसर कार्यालय पहुंच था। इसके बाद सर्दी खांसी होने के कारण उसे अंतागढ़ अस्पताल लाया गया था। यहां रेपिड एंटीजेन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। पीओ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद विकासखंड में हड़कंप मच गया था क्योंकि पीओ के कांटेक्ट में विभाग के कई अफसरों के अलावा जनप्रतिनिधी तक आए थे।
पहली बार 15 महीने की बच्ची मिली पॉजिटिव
जिले में अबतक कुल मिले 223 मरीजों में से मंगलवार को अंतागढ़ में मिली बच्ची की उम्र महज 15 महीने की है। वह अबतक जितने भी मरीज आए हैं उनमें सबसे कम उम्र की है। पीओ की रिर्पोट पॉजिटिव आने के साथ ही मंगलवार को उसकी पत्नी व 15 महीने की बच्ची का रैपिड एंटीजेन टेस्ट कराया गया। दोनों को पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद तीनों को एक साथ कांकेर कोविड अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30a6Zgi
via
Comments
Post a Comment