बस्तर ब्लॉक में इस साल बनाए गए धान संग्रहण केंद्र में रखे गए धान में से कई क्विंटल धान अधिकारी की लापरवाही के चलते खराब हो गया है। जानकारी के बाद शनिवार की सुबह डीएमओ एसके गुप्ता केंद्र में पहुंचे। उन्होंने बड़ी संख्या में बारिश के चलते धान खराब होना पाया तो संग्रहण केंद्र के प्रभारी को फटकार लगाई और लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।
भास्कर ने शनिवार के अंक में ‘बड़ी लापरवाही, संग्रहण केंद्र में 175 करोड़ का धान सुरक्षित नहीं, बारिश से खराब हुआ सैकड़ों क्विंटल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी जिसमें जिम्मेदार विभाग की लापवाही को उजागर किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद डीएमओ संग्रहण केंद्र पहुंचे और वहां उन्होंने संग्रहण प्रभारी को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बस्तर ब्लॉक के आईटीआई के पीछे स्थित संग्रहण केंद्र में कोंडागांव जिले का डेढ़ लाख क्विंटल धान रखा हुआ था। जिसमें अभी तक 81000 क्विंटल का उठाव कर लिया गया है वहीं अब भी इस केंद्र में 59000 क्विंटल धान का उठाव होना बाकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iv6PqS
via
Comments
Post a Comment