शहर के मैत्री संघ इलाके में रहने वाले 21 वर्षीय युवक राहुल डे ने दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में राहुल के मोबाइल से कई खुलासे हुए हैं।
राहुल ने कंपनी में पैसे डालने की शुरुआत 7 हजार रुपए से की थी। इसके बाद कंपनी के लोग उसे झांसा देते रहे और धीरे-धीरे उससे 10 लाख रुपए ले चुके थे। राहुल 10 लाख रुपए कंपनी में देने के बाद समझ चुका था कि वह ठगी का शिकार हो गया है। राहुल के मोबाइल को जब खंगाला गया तो इसमें कुछ नए मैसेज भी मिले हैं। इनमें राहुल ने जिस फर्जी कंपनी में पैसे लगाए थे उस कंपनी के महिला कर्मचारी का नंबर भी है। राहुल ने उस कर्मचारी को एक मैसेज किया है। उस मैसेज में उसने लिखा है कि यदि मेरे पैसे वापस नहीं दोगे तो मैं एक्टर सुशांत सिंह की तरह कदम उठा लूंगा। इसके बाद मंगलवार 7 जुलाई को राहुल ने आत्महत्या कर ली।
युवक का मोबाइल जब्त
बुधवार को पुलिस ने राहुल का मोबाइल जब्त कर लिया है। ज्यादा जानकारी के लिए बोधधाट टीआई राजेश मरई से संपर्क किया गया तो उन्होंने अभी कुछ भी कहने से इंकार करते हुए कहा है कि मामले में जांच जारी है और जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी। गौरतलब है कि युवक राहुल डे कंपनी के ठगी का शिकार हो गया था और वह पैसों के डूबने के शक में डिप्रेशन में था। उसने अपने सुसाइड नोट में भी इस बात का जिक्र किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ci0wGq
via
Comments
Post a Comment