Skip to main content

परिवहन संघ के अध्यक्ष बने रिम्मी, संतोष सचिव

परिवहन संघ भानुप्रतापपुर का चुनाव पांच साल बाद शनिवार को दो पैनलों के बीच प्रशासन ने मतदान कराया। इसमें अध्यक्ष पद पर गुरदीप सिंह ढीडसा रिम्मी ने गुरलाल को 23 मतों हरा दिया। वही रिम्मी के पैनल से उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ठाकुर ने मनीष एस को 74 मतों से हराया। सचिव पद में लाली पैनल के संतोष पारख ने दीपक गजेंद्र को 11 मतों से हराया। सह सचिव में रिम्मी पैनल के पंकजचंद्र संचेती ने कृष्ण कुमार सोनी को 67 मतों से हराया। वही कोषाध्यक्ष पद पर लाली पैनल के अरविंद जैन ने हितेश तिवारी को 46 मतों से पराजित किया।
भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के 330 सदस्यों वाली संघ में 281 पुरूष, 49 महिला है। चुनाव में मुख्य दो पैनल मैदान में थे। कुल 318 मत पड़े। कुल मतदान 96.36 प्रतिशत रहा। इसमें 271 पुरूष, 47 महिला सदस्यों ने अपना मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष के गुरदीप सिंह ढीडसा रिम्मी को 170 मत, गुरलाल रंधावा को 147 मत और एक मत रिजेक्ट हुआ। उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश ठाकुर को 195 मत, मनीष एस को 121 मत दो मत रिजेक्ट हुआ। सचिव पद में संतोष पारख को 163 मत, दीपक गजेंद्र को 152 मत और 3 मत रिजेक्ट हुए। कोषाध्यक्ष में अरविंद जैन को 182 मत, हितेष तिवारी को 136 मत मिले।

रिम्मी के समर्थकों ने जमकर फोड़े पटाखे
अध्यक्ष की जीत पर उनके समर्थकों ने जयकारे के साथ पटाखे जमकर फोड़ा। वही मौके पर उनके समर्थक की भीड़ लग गई। इसमें संघ के सदस्यों के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील पाढ़ी, बीरेंद्र सिंह ठाकुर, मनीष योगी, पंकज वाधवानी, विजय धामेचा, सुखविंदर सिंह, नमन जैन, त्रिलोक चोपड़ा आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rimi becomes president of Transport Union, Santosh Secretary


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jbSOyy
via

Comments