Skip to main content

दिनभर गर्मी के बाद रात को ट्विनसिटी में हुई तेज बारिश

रविवार को भी मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिला। दिनभर गर्मी के बाद रात को तेज बारिश हुई। कई इलाकों में बिजली गुल भी हुई। इधर बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना है। ओडिशा से नमी लेकर हवाएं आ रही हैं। इससे सोमवार को भी ट्विनसिटी में अच्छी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली भी गिरने की संभावना है। दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रविवार को सुबह कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। फिर कुछ देर के लिए मौसम खुला भी रहा।रात में तेज बारिश हुई। रविवार को हवा की औसत गति 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। शाम तक यह घटकर 70 फीसदी तक पहुंच गई। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। बीते 24 घंटे के दौरान पाटन विकासखंड में 3 सेमी और साजा में 2 सेमी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि खाड़ी से तटीय क्षेत्र में एक चक्रवात बना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31OdTsQ
via

Comments