Skip to main content

दो घंटे में मौसी के घर से वापस लौटे भगवान जगन्नाथ

26 दिनों तक चले गोंचा महापर्व में बुधवार को बाहुड़ा गोंचा की रस्म अदा की गई। जनकपुरी से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के 9 विग्रह को रथ पर आरूढ़ करने के बाद रथ खींचने की परंपरा पूरी की गई। कोरोना के बीच तीन की बजाय एक रथ का उपयोग किया गया। अन्य विग्रहों को श्रद्धालु अपने कंधे पर उठाकर जगन्नाथ मंदिर ले गए। समाज के लोगों और पुजारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रथ खींचा। दो घंटे तक रथ को खींचने के बाद इसे जगन्नाथ मंदिर के सामने रोक दिया गया। जहां कपाटफेड़ा की रस्म निभाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lord Jagannath returned from aunt's house in two hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eWi75e
via

Comments