Skip to main content

अफसरों ने निकाला फ्लैग मार्च, दुकानदारों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने कहा

केरलापाल में दाे व्यापारी काेराेना संक्रमित पाए जाने के बाद लाेगाें में कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। बावजूद अब भी ज्यादातर लाेग न ताे मास्क लगा रहे हैं अाैर न ही साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिख रहे हैं। मंगलवार शाम साढ़े चार बजे रिमझिम बारिश के बीच कलेक्टर चंदन कुमार व एसपी शलभ सिन्हा ने जगदलपुर-दंतेवाड़ा जाने वाले तिराहे से लेकर माहेश्वरी पारा तक पैदल ही फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया।
अफसर सब्जी, फल, होटल एवं अन्य दुकानों में गए और व्यापारियों को मास्क लगाने, हैंड सैनिटाइज करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश दी। इस दौरान एएसपी सुनील शर्मा, एसडीएम नभ ए स्माइल, डीएसपी अनिल कुमार विश्वकर्मा व आशा सेन, तहसीलदार आरपी बघेल व कोतवाली टीआई एकेश्वर नाग समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

लॉकडाउन नहीं पर एहतियात बरतना जरूरी: कलेक्टर
कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा अब तक क्वारेंटाइन सेंटर से ही कोविड-19 के मरीज मिल रहे थे। रविवार को रैंडमली जांच में केरलापाल में दो व्यापारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अभी लाॅकडाउन की स्थिति नहीं है पर लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण से बचाव के बताए गए सभी उपायों काे ध्यान में रखते हुए लोगों को समूह में बेवजह साथ जुटने के अलावा किसी भी तरह के कार्यक्रम व समारोह के आयोजन से बचने की जरूरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Officers took out flag march, told shopkeepers to put on masks and keep social distancing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3facJLd
via

Comments