Skip to main content

ओपन स्कूल की परीक्षा नहीं होगी, असाइनमेंट से मूल्यांकन

छग राज्य ओपन स्कूल रायपुर के हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी की मुख्य अवसर परीक्षा कोरोना संक्रमण के चलते अब परीक्षा नहीं होगी। अब असाइनमेंट से मूल्यांकन होगा। भानुप्रतापपुर हाईस्कूल के प्राचार्य पीआर भारद्वाज ने बताया अब परीक्षाएं असाइनमेंट पद्धति से कराई जाएगी। हायर सेकंडरी 12वीं के परीक्षार्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्र के माध्यम से 22 से 29 जुलाई तक असाइनमेंट कार्य का वितरण किया जाएगा। परीक्षार्थी को जिस दिन असाइनमेंट दिया जाएगा। इसके दो दिन के भीतर संबंधित परीक्षा केंद्र में इसे जमा करना अनिवार्य होगा।
असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 24 से 31 जुलाई तक रहेगी। छात्र 22 जुलाई को असाइनमेंट प्राप्त करेंगे। इसे जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई होगी। जो छात्र 29 जुलाई को असाइनमेंट प्राप्त करेंगे, उनकी अंतिम तिथि 31 जुलाई होगी। रविवार को भी असाइनमेंट देने और जमा करने का कार्य किया जाएगा।
10वीं के छात्रों को 4 से 9 तक मिलेगा असाइनमेंट
10वी के परीक्षार्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्र के माध्यम से 4 से 9 अगस्त तक असाइनमेंट दिया जाएगा। असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त से 11 अगस्त तक रहेगी। जो छात्र 4 अगस्त को असाइनमेंट प्राप्त करेंगे उनकी अंतिम तिथि 6 व 9 अगस्त को असाइनमेंट लेने वाले छात्रों की अंतिम तिथि 11 अगस्त होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fHgKYn
via

Comments