Skip to main content

फीस नहीं दी ताे ऑनलाइन क्लास से हटाया, डीईओ से भवंस स्कूल की शिकायत

अप्रैल से जून 2020 का फीस जमा नहीं करने पर एक निजी स्कूल ने कई बच्चों को ऑनलाइन क्लास से वंचित कर दिया। उनकी आईडी ब्लाक की गई। मामला, राजधानी के भवन्स स्कूल का है। गुरुवार को इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) दफ्तर पहुंची। पैरेंट्स एसोसिएशन के साथ पास बड़ी संख्या में पैरेंट्स डीईओ दफ्तर पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि पैरेंट्स ने फीस इसलिए जमा नही की, क्योंकि स्कूल शिक्षा विभाग ने लॉकडाउन की अवधि में फीस को स्थगित रखा था। इसी तरह फीस का मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी कई प्राईवेट स्कूलों की ओर से बच्चों को शिक्षा से वंचित किया गया।
इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग और संचालक को पत्र लिखकर ऑनलाइन क्लासेस और फीस की वजह से पैरेंट्स को हो रही परेशानी से अवगत कराया जा चूका है। ऑनलाइन कक्षाओं की आड़ में फीस लिया जाना भी गलत है। कुछ पैरेंट्स ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से विभिन्न माध्यमों से फीस के लिए बार-बार दबाव बनाया जा रहा है। इसके बाद भी शिक्षा विभाग से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकार जीआर.चंद्राकर का कहना है कि स्कूल के संबंध में शिकायत मिली है। स्कूल से जानकारी मांगी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No fees paid, removed from online class, complaint from DEO to Bhavans School


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38oHVVc
via

Comments