Skip to main content

रोका छेका के लिए पशुपालकों की बैठक हुई, मवेशी खुले में छोड़े तो होगी कार्रवाई

रोका छेका कार्यक्रम के अंतर्गत लवारिस मवेशियों को व्यवस्थित करने के लिए 22 जुलाई को नगर पंचायत सभाकक्ष में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी की अध्यक्षता में पशु पालकों की बैठक हुई। सड़क, चौक में मवेशियों की जमावड़ा को लेकर दैनिक भास्कर ने 22 जुलाई को प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर पंचायत द्वारा यह बैठक कर मवेशियों को खुले में न छोडऩे व व्यवस्थित रखने पशुपालकों से चर्चा की गई।
पशुपालकों को कहा गया नगर में दुर्घटना भी लगातार हो रही हैं। खुले में मवेशी, सड़क में दिखने से पशुपालकों पर नगर पंचायत द्वारा कार्रवाई की जाएगी। ब्लाक कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा सरकार गोबर खरीद रही है। गोबर बेचकर अतिरिक्त लाभ कमा सकते हैं। मवेशी को घर में रखे और अच्छे से देखभाल कर सकते हैं। पशुपालकों ने भी पशुओं को खुले में नहीं छोडऩे की सहमति दी है।
बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश गावड़े, पार्षद भगवान सिंह कुंजाम, पशु पालक रामलखन शर्मा, सुरेश शर्मा, उर्मिला भट्ट, हेमलता जोशी, एमएल मिश्रा, सीएमओ ललित साहू, अभिषेक दत्तआदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cattlemen's meeting was held for stopped, action will be taken if cattle are left in the open


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fUChNr
via

Comments