Skip to main content

महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़ आठ लाख का इनामी ढेर

पखांजूर तहसील के गांव पानावार से 10 किमी दूर जिले के सीमा के करीब महाराष्ट्र में पुलिस व नक्सलियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई। इसमें महाराष्ट्र पुलिस ने 8 लाख के इनामी नक्सली कमांडर अभिलाष उर्फ चंदर को मार गिराया। नक्सली पर महाराष्ट्र पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। मौके से हथियार व विस्फोटक के अलावा बड़ी संख्या में रोजमर्रा के सामान जब्त किए गए है। मुठभेड़ के बाद नक्सली, जिस ओर भागे महाराष्ट्र पुलिस उनका पीछा करते जंगल में गई। घटनास्थल कांकेर जिले के पखांजूर तहसील के गांव पानावार से 10 किमी दूर है।
घटना के बाद नक्सलियों के कांकेर जिले की ओर भागने की आशंका जताई है। कांकेर जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के एटापल्ली के इलाके के हेडरी पुलिस कैंप से जवानों की टीम येलदड़मी जंगल में गश्त करने निकली थी। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस दस्ते पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते पुलिस ने फायरिंग शुरू की। दोनों से भारी फायरिंग होने के बाद नक्सली वहां से भागने लगे। फायरिंग बंद होने के बाद जब पुलिस ने इलाके की सर्चिंग की तो वहां एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया।
इसकी पहचान 8 लाख के ईनामी नक्सली कमांडर अभिलाष उर्फ चंदर के रूप में की गई। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार अभिलाष पेरेमिली दलम का कमांडर था जो कई बड़ी वारदात में शामिल था। घटनास्थल से नक्सली का शव के अलावा एक बंदूक, एक बम, 20 पिठ्ठू बैग, नक्सली साहित्य के अलावा बर्तन, राशन, तालपत्री व रोजमर्रा के सामान जब्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Encounter prize money of eight lakhs on Maharashtra border


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38wspXw
via

Comments