इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम के जिला ओलंपिक संघ के कार्यालय में बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अफसरों और ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में स्टेडियम को बेहतर बनाने पर विचार किया गया। इसके साथ ही आने वाले समय में इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों के लिए विकसित करने पर भी मंथन हुआ। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस पर यहां पाई जा रही कमियों को ठीक करने की बात अफसरों ने कही। अफसरों ने कहा कि अब यहां जो भी काम होंगे, वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर को ध्यान में रखकर किए जाएंगे। बस्तर संभाग के इकलौते स्टेडियम में कई आयोजन किए जाते रहे हैं। ऐसे में यहां एथलेटिक्स के लिए बनने वाले ट्रैक को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने के बाद स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम यहां निरीक्षण पर पहुंचेगी। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के ईई आरके गुरु, एसडीओ एके सिंह, आरएन सिन्हा, पुरुषोत्तम पानीग्राही, संघ के एनआर प्राशर, यशवर्धन राव, थामस फिलीप, संजय मूर्ति, संग्राम सिंह राणा, रविंद्र पटनायक, सुनील पिल्ले, अतुल शुक्ला, वेदप्रकाश सोनी, चंद्रमोहन वर्मा, मधुसूदन वर्मा, गजेंद्र शर्मा, श्रवण साहू, संतोष देवांगन सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38uBbF7
via
Comments
Post a Comment