Skip to main content

तीनों प्रोबेशनर डीएसपी आज से करेंगें शहरी थानों में ट्रेनिंग

एसपी प्रशांत ठाकुर ने शनिवार को नया आदेश जारी करते हुए तीनों प्रोबेशनर डीएसपी को शहरी थानों में पोस्टिंग दे दी है। तीनों डीएसपी अभी ग्रामीण के थानों में ट्रेनिंग कर रहे थे। डीएसपी विजय सिंह राजपूत को अमलेश्वर से दुर्ग कोतवाली, चित्रा वर्मा को नेवई से छावनी और निशांत पाठक को जेवरा सिरसा पुलिस चौकी से सुपेला थाना भेज दिया गया है। तीनों अधिकारी पहले थाना प्रभारियों के साथ ट्रेनिंग करेंगें। इसके बाद कुछ दिनों के लिए तीनों को स्वतंत्र प्रभार सौंपा जाएगा। ट्रेनिंग अवधि पूरा होने के बाद तीनों की मुख्यालय से पोस्टिंग मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Tho1b
via

Comments