थाना क्षेत्र में गुरुवार काे रायपुर-कोशीथल मुख्य मार्ग पर सूखी नहर में महिला का शव पड़ा मिला। महिला के मुंह पर खून के निशान थे। मृतका की पहचान नहीं हाे पाई है। हालात के आधार पर माना जा रहा है हत्यारे महिला काे मारकर यहां डाल गए।
पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर थाना प्रभारी नारायणसिंह के अनुसार कोशीथल से रायपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर सूखी पड़ी हुई नहर में गुरुवार सुबह जंगल में बकरियां चराने वाले महिला ने एक लाश पड़ी देखकर इसकी सूचना दूसरे लाेगाें को दी।
मौके पर कई लाेग पहुंचे। नहर में करीब 40-45 वर्ष उम्र की महिला की लाश पड़ी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर रायपुर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लाश काे शिनाख्त के लिए माेर्चरी में रखवाया है, वहीं अज्ञात लाेगाें के खिलाफ भादसं की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WNRh8w
via
Comments
Post a Comment