कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में बीएसपी की इकाई यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) ने उत्पादन बनाए रखा। भारतीय रेलवे को रेल पटरी की आपूर्ती की। मुख्य महाप्रबंधक (क्वालिटी) एसके कर ने इस विषम परिस्थिति में आरसीएल के प्लेट मिल इंस्पेक्शन एवं टेस्टिंग लैब के कार्मिकों को प्रेरित किया। प्लेट मिल में रिपेयर कार्य लिया गया था। आरसीएल के प्लेट मिल इंस्पेक्शन एवं टेस्टिंग लैब के कार्मिकों ने यूआरएम, इंस्पेक्शन में जाकर यूआरएम में मेंटेनेंस करााय। इस चुनौती से निपटने के लिए अनुसंधान एवं नियंत्रण प्रयोगशाला के प्लेट मिल इंस्पेक्शन एवं टेस्टिंग लैब के कार्मिक यूआरएम, इंस्पेक्शन में कार्य करते रहे। इन कार्मिकों के सेवादान से यूआरएम के इंस्पेक्शन कार्य में मदद मिली और बेहतर तरीके से काम हो पाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38xikJy
via
Comments
Post a Comment