Skip to main content

ऑटो और स्काॅर्पियो की टक्कर में महिला की मौत

स्काॅर्पियो की टक्कर से घायल ऑटो सवार महिला की इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज अस्पताल अंबिकापुर में मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि जशपुर जिले के बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम कुलडेगा निवासी 40 वर्षीय सेनो बाई गुरुवार को ग्रामीणों के साथ बगीचा बाजार गई थी। जहां से शाम को ऑटो में सभी घर जाने के लिए निकले। वे लोटा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही स्काॅर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में सेनो बाई सहित ऑटो सवार 8 ग्रामीण घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने से सेनो को डाॅक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन उसे अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले आए। यहां इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30nHOWo
via

Comments