Skip to main content

इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की क्लासेस अगस्त से शुरू होंगी

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने शिक्षा सत्र 2020-21 का अकादमिक कैलेंडर जारी किया है। इसके अनुसार इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट, फार्मेसी और मैनेजमेंट की कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होंगी। नए छात्रों की कक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी। नए सत्र में प्रवेश के लिए पहली काउंसिलिंग और सीट अलाटमेंट 30 अगस्त तक पूरी करनी होगी। दूसरी काउंसिलिंग और सीटों का आवंटन 10 सितंबर तक पूरा करना होगा। प्रवेश की प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूरी करनी होगी। जारी कैलेंडर के अनुसार पीजीडीएम और पीजीसीएम समेत कई कोर्स की कक्षाएं 15 अगस्त से शुरू होंगी।
एआईसीटीई ने पहले भी अकादमिक कैलेंडर जारी किया था, लेकिन कोविड-19 के कम्युनिटी स्प्रेड को देखते हुए उसमें संशोधन किया गया है और नए शिक्षा सत्र का कैलेंडर जारी किया है। इसके अनुसार तकनीकी संस्थानों में तैयारी करने को कहा गया है। वहीं अभी तकनीकी विश्वविद्यालय को कक्षाओं को संचालित करने के लिए राजभवन में होने वाली समन्वय समिति, तकनीकी परिषद की बैठक के फैसले और राज्य सरकार के आदेश का इंतजार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YYWqMh
via

Comments