Skip to main content

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी बेटे की हत्या

झिलमिली थानांतर्गत कोटेया ग्राम में एक साल पहले हुई युवक की गला घोंटकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
अवैध संबंधों का खुलासा होने के कारण मृतक की मां ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोटेया गांव निवासी बीरसाय कुशवाहा ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भतीजा प्रदीप कुशवाहा 22 जून 2019 की शाम को जिला कोरिया के पटना थानांतर्गत खोड़ गांव स्थित उसके घर से कोटेया गांव आया था। वह 24 जून को नौ बजे घर से निकला और रात में वापस नहीं लौटा। 25 जून की सुबह उसका शव घर के बाड़ी में मिला। बीरसाय ने बताया कि प्रदीप जब दो साल का था, तब ही उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। इस कारण वह खोड़ गांव में ही उसका पालन-पोषण कर रहा है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवक की हत्या गला घोंटने के कारण दम घुटने से हुई। पुलिस को पता चला कि गांव के पंच विजय नारायण कुशवाहा का मृतक की मां रामबाई कुशवाहा के साथ अवैध संबंध है। विजय घटना के बाद से कम आ रहा है। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या का आरोप स्वीकार कर लिया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विजय नारायण कुशवाहा पुत्र रामेश्वर कुशवाहा और रामबाई कुशवाहा पत्नी स्व. बबन राम कुशवाहा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस तरह दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन प्रदीप ने मां को विजय के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस दौरान उसकी विजय के साथ हाथापाई भी हो गई। मौका पाकर विजय ने प्रदीप का गला दबा दिया। इसके बाद दोनों ने हत्या का अात्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी से लटकाने की कोशिश भी की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ilVbyt
via

Comments