Skip to main content

काॅमर्स से केवी की अनुष्का 96.6% से सबसे आगे साइंस में डीएवी की खुशी को मिले 96.2% अंक

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने सोमवार को 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इसमें केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर से काॅमर्स की अनुष्का सिंह 96.6% अंक के साथ सबसे आगे हैं। जिले से साढ़े 6 सौ से अधिक विद्यार्थी 15 फरवरी से 30 मार्च के बीच हुई कोरोना प्रभावित परीक्षा में शामिल हुए थे।
पिछले साल के मुकाबले इस साल इन स्कूलों के पासिंग पर्सेंटेज में तेजी से सुधार हुआ है, जबकि टॉप रैंकिंग की पर्सेंटेज में 0.6% तक की गिरावट आई है। मालूम हो कि कोरोना की वजह से सीबीएसई 12वीं के चार विषय आईपी, सीएस, बिजनेस स्टडीज और हिंदी की परीक्षा नहीं हो सकी थी। इनमें छात्रों को एवरेज मार्किंग दी गई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार टॉप रैंकिंग में छात्राओं के साथ छात्र भी शामिल हुए है, पासिंग पर्सेंटेज में काफी सुधार हुआ है। डीएवी चिरमिरी से साइंस स्ट्रीम की खुशी मेघानी 96.2% और कामर्स के कुश धाभाई 96% अंक के साथ कक्षा में अव्वल हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल पाण्डवपारा में साइंस स्ट्रीम में अभिजीत विश्वाकर 96% अंक के साथ आगे हैं। वहीं काॅमर्स में उत्कर्ष शर्मा को 95% अंक मिले हैं। स्कूल में एक छात्र कम्पार्टमेंट है। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर में 12वीं काॅमर्स की अनुष्का सिंह 96.6% अंक के साथ अव्वल है। केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी से साइंस के आर्यन त्रिपाठी 94.83 अंक मिले हैं। नवोदय से अभिषेक शर्मा 94.20%, प्रियंका द्विवेदी 93.60%, रिषि राज मोनू 93.20% अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा में टॉप लिस्ट पर एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारते हुए छात्रों को पीछे छोड़ दिया। इस बार के रिजल्ट में छात्राएं 0.6 से आगे रहीं। जिले में छात्राओं का पास पर्सेंटेज छात्रों की तुलना में बेहतर रहा। जिले में ऐसा चौथी बार है, जब छात्राएं आगे रहीं। पिछले साल रिजल्ट 2 मई को आया था, लेकिन इस साल कोरोना लॉकडाउन के कारण जुलाई में आ रहा है। कोरोना की वजह से स्थगित हुई परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच आयोजित की जानी थी, लेकिन इस बार बोर्ड कोरोना लॉकडाउन के कारण पैदा हुए परिस्थितियों के चलते बाकी एग्जाम नहीं करा पाया है। इसी वजह से मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी नहीं की जा रही है।

ऑनलाइन वीडियो पर पढ़ाई से बनाई दूरी
काॅमर्स के छात्र उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि किताब पढ़ना हर किसी को जल्दी पसंद नहीं आता। कई बोलते हैं उनको किताब पढ़ने में बोरियत होती है। आजकल ऑनलाइन वीडियो पर पढ़ाई करने का क्रेज है, लेकिन किताबें से की गई पढ़ाई से एकाग्रता बढ़ती है। पढ़ने से ज्ञान के साथ शब्द भंडार भी बढ़ता है। उत्कर्ष ने कहा कि उनके मामा अधिवक्ता लक्ष्मीनारायण पाण्डेय, मां पापा का योगदान है कि वे परीक्षा में सफल हुए हैं।

साइंस में 0.6 और काॅमर्स में 0.4% गिरा रिजल्ट
जिले में इस साल साइंस से 96.2% अंक के साथ खुशी मेघानी टॉप पर है। वहीं काॅमर्स से अनुष्का सिंह 96.6% के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। पिछले साल साइंस में डीएवी चिरमिरी के विपुल अरोरा को 96.8 प्रतिशत अंक मिले थे, जबकि केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी से काॅमर्स में सिद्धार्थ राय को 97 प्रतिशत अंक मिले थे। टॉप रैकिंग में पर्सेंटेज गिरने से शिक्षक कोरोना की वजह प्रभावित हुए 4 विषयों की परीक्षा को बता रहे हैं। इनमें एवरेज मार्क्स दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iYhJpl
via

Comments