कोरोना संक्रमण के बीच सीबीएसई 12वीं के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए और सरगुजा जिले का रिजल्ट ओवरऑल अच्छा रहा। करीब 99 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैं। सैनिक स्कूल, सेंट्रल स्कूल सहित प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है।
मेरिट लिस्ट में प्राइवेट स्कूलों का दबदबा रहा है। इसमें होली क्रास कान्वेंट स्कूल के बायो ग्रुप के छात्र हेमंत उपाध्याय 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर सबसे आगे रहे हैं। 93 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वालों में छात्राओं की संख्या ज्यादा है। जिले में राज्य सरकार के माध्यम से संचालित सरकारी संस्थान मल्टी परपज हायर सेकंडरी स्कूल का परिणाम भी इस साल अच्छा रहा है। यहां 95 फीसदी छात्र सफल रहे हैं। पिछले साल यहां 83 फीसदी ही छात्र उत्तीर्ण हुए थे।
93 फीसदी से ज्यादा अंक लाने में छात्राएं रहीं आगे: टाॅपरों में 93 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वालों में छात्रों की तुलना में छात्राएं आगे रही हैं। जिले के टाप टेन में हेमंत प्रथम स्थान पर रहे हैं। इसके अलावा कार्मेल स्कूल की छात्रा अंकिता अग्रवाल 96.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे होली क्रास के करण सिंह 95.88 व ओपीएस के श्रुति गुप्ता 95.8 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही हैं। वेदिका गुप्ता 95.6 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fuqrcS
via
Comments
Post a Comment