शहर के गोलबाजार इलाके में 3 मंजिले बिल्डिंग में स्थित मृगनयनी निशा मोबाइल व दवा दुकान में गुरुवार की शाम आग लग गई। इस बिल्डिंग के भूतल पर आखरी कमरे में बिजली का सामान और कोरियर एजेंसी के पुराने बिल भी रखे हुए थे। शाॅर्ट सर्किट के चलते यही से आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे एक दवा व मोबाइल दुकान में आग लगी। इस बिल्डिंग में रहने वाले 3 परिवार के 8 लोग तीसरे मंजिल में फंस गए थे, जिन्हें दमकल कर्मचारियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं आग पर काबू पाने में लगभग ढाई घंटे लग गए।
इस तीन मंजिले बिल्डिंग में दुकान के संचालक तीनों भाइयों के परिवार भी रहते हैं। नीचे से लोग किसी तरह बाहर आ गए, लेकिन बिल्डिंग में धुआं भर जाने से तीसरे मंजिल में रहने वाले लोग फंस गए थे। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दमकल गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया। जहां आग लगी थी वहां तक धुएं के कारण पहुंचना मुश्किल था। फायर ब्रिगेड की सीढ़ी से किसी तरह छत पर फंसे लोगों को बाहर से उतारा गया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। मोबाइल व दवा दुकान के संचालक महेंद्र दूगड़ ने बताया कि आग आखरी कमरे में शाॅर्ट सर्किट से लगी। यहां पुराने कार्टून और बिजली के सामान रखे हुए थे। पहले उन्होंने मेन स्विच बंद किया और बिजली विभाग को सूचना दी। बिजली की लाइन काटी तब तक फायर ब्रिगेड का दस्ता भी पहुंच गया था।
सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया: एसडीओपी
आग लगने से कितना नुकसान हुआ इसका आकलन किया जा रहा है। एसडीओपी चंद्रशेखर परमा ने बताया कि कुल 8 लोगों का रेस्क्यू किया गया, जो छत पर फंसे हुए थे। इनमें 6 महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ghAd2d
via
Comments
Post a Comment